नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए.... बाकी जो बचा था काले चोर ले गए। कभी सोचा है नानी कौन होती है? जी हां सही सोच रहे हैं नानी तो हमारी मां की भी मां होती है। प्यारी यादें मीठी बातें.... याद आते ही मन खुश हो जाए वो है नानी। मैं किसी बालगीत का उपहास करू,ऐसा उद्देश्य तो नहीं है बस एक विचार जो अक्सर आपको भीड़ से अलग बनाता है मैं बस उसे सोचूँ तो बहुत कुछ है इस बात में... कि नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए... बाकी जो बचा था काले चोर ले गए। मेरे साथ कुछ देर के लिए थोड़ा हटकर सोचिए.... नानी की मोरनी कौन है??? मैं असहाय हूं या सही अनुमान लगा पाना सचमुच कठिन है... मेरी नानी मेरी माँ को कभीं गौरैया कभी चिड़िया तो कभी मोरानी कहा करती थी ऐसा मेरी माँ ने मुझे बताया था। तो नानी की मोरानी को काले चोर ले गए? एक बार सुनकर हंसी आ जाती है मगर यह कितना गंभीर है। मेरी माँ जो नानी की मोरानी है उसे मोर ले गए और बाकी जो भी बचा था उसे काले चोर ले गए । मोरानी की जोड़ी मोर के साथ बनी जिसे इस समाज ने स्वीकृति दी मगर मोरानी का समाज में सम्मान कैसे बढ़े? जब नानी मो...